बुलंदशहर, मार्च 14 -- घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने साठा में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर पर 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर पर 120 रुपये की बढ़ोतरी गरीब और मध्यम वर्ग पर सीधा हमला है। इससे आम जनता के साथ-साथ छोटे व्यापारियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े लाखों छोटे कारोबारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रदेश प्रवक्ता विकास शर्मा ने आरोप लगाया कि गैस और ऊर्जा क्षेत्र में कुछ निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों के कारण गैस की कीमतों में कई जगहों पर कई गुना बढ़ोतरी ...