लोहरदगा, मार्च 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में रसोई गैस संकट का असर अब घर से दूर रह कर पढ़ने वाले विद्यार्थियों को परेशान करने लगा है। छोटे सिलेंडर और एक- दो किलो रिफिल करा कर अपना काम चलाने वाले विद्यार्थिओं को गैस नही मिल पा रही है, जिससे उनका आर्थिक बोझ बढ़ा है। छात्रों को अब गैस के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि पहले वे खुले बाजार से छोटे सिलेंडर में 90 रुपये किलो के भाव से छोटे सिलेंडर में गैस भरवाते थे। पर जब से गैस संकट शुरू हुआ है गैस रिफिल करने वालों को गैस नही मिल पा रहा, जिसका सीधा असर हम जैसे विद्यार्थिओं व रेंट में रहने वालों को झेलना पड़ रहा है। लुक-छिप कर कहीं रिफिलिंग हो भी रहाी है तो अनाप- शनाप पैसा वसूला जा रहा है। इसके बावजूद भी गैस का जुगाड़ करना भी परेशानी उत्पन्न कर रहा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.