मुंगेर, मार्च 14 -- मुंगेर, नगर संवाददाता। शहर में गैस सिलेंडर की किल्लत का असर अब सीधे लोगों के किचन पर दिखाई देने लगा है। कई उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। हालांकि गैस एजेंसियों की ओर से सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है, लेकिन बुकिंग में आ रही दिक्कतों के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में लोग अब गैस के विकल्प के रूप में दूसरे साधनों की तलाश करने लगे हैं। इंडक्शन चूल्हा इनमें से एक है, क्योंकि इंडक्शन टॉप इलेक्ट्रोमेगनेटिव हीटिंग टेक्नॉलॉजी पर काम करती है, जिसमे बिजली की खपत काफी कम होती है। गैस की समस्या के बीच पिछले कुछ दिनों में बाजार में इंडक्शन चूल्हों और इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों की मांग अचानक बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि पहले जहां इंडक्शन चूल्हों की बिक...