गंगापार, अप्रैल 11 -- कस्बे में रसोई गैस की लगातार बनी किल्लत से आम उपभोक्ताओं की परेशानी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि लोग सुबह होते ही बाइक, साइकिल व अन्य साधनों से गैस सिलेंडर लेने के लिए विन्ध्येश्वरी गैस सर्विस (इंडेन गैस कार्यालय) पहुंच जाते हैं, जहां रोजाना लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। शनिवार को भी कार्यालय के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कई लोग घंटों लाइन में लगने के बावजूद खाली हाथ लौटने को मजबूर हुए। कार्यालय के कर्मचारी गुलाब सिंह ने बताया कि फिलहाल 24 मार्च तक बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को ही गैस वितरित की जा रही है। ऐसे में 25 मार्च या उसके बाद बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। गैस संकट से परेशान उपभोक्ताओं का कहना है कि घरों में सिलेंडर खत्म हो चुका है, ऐसे में भोजन बनाने की बड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.