कुशीनगर, मार्च 13 -- कुशीनगर। रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से कुशीनगर जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत इन दिनों बढ़ गई है। खासकर कामर्शियल गैस सिलेंडरों पर लगी रोक और घरेलू सिलेंडरों की सीमित उपलब्धता ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सिलेंडर मिलने में हो रही देरी के कारण अब लोग रसोई पकाने के लिए वैकल्पिक साधनों की तलाश करने लगे हैं। इसी के चलते इन दिनों पडरौना शहर में इंडक्शन चूल्हों की मांग अचानक बढ़ गई है। शहर के विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर इन दिनों इंडक्शन चूल्हे की बिक्री में तेजी देखी जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक सामानों के विक्रेता सौरभ वर्मा ने बताया कि पहले जहां इंडक्शन चूल्हे की बिक्री बहुत कम होती थी, वहीं अब प्रतिदिन कई ग्राहक इसे खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। औसतन एक दुकान से प्रतिदिन पांच से छह इंडक्शन चूल्हों की बिक्री हो रह...