पूर्णिया, अप्रैल 26 -- पूर्णिया। जिला अन्तर्गत शनिवार को 7632 गैस सिलेंडर संबंधित उपभोक्ताओं को एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराया गया है। अपर समाहर्ता -सह -जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव द्वारा बताया गया कि कुल 8676 गैस उपभोक्ताओं द्वारा पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एलपीजी गैस एजेसियों से गैस सिलेंडर का डिमांड किया गया। नियमानुसार 7632 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों द्वारा संबंधित गैस उपभोक्ताओं को किया गया है जबकि अभी भी 23612 गैस सिलेंडर संबंधित एजेसिंयों के गोदामों में रक्षित हैं। पूर्णिया में एल पी जी गैस सिलेंडर कि स्थिति सामान्य है। जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...