कोडरमा, मार्च 30 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। गैस सिलेंडर की कमी के बीच जिले में कोयले की तस्करी काफी बढ़ गई है। कोडरमा जिले में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से झुमरीतिलैया और कोडरमा के होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। गैस संकट के चलते खाने-पीने के व्यवसाय से जुड़े लोग अब कोयला और लकड़ी का सहारा लेने को मजबूर हैं। इसके कारण कोयले की मांग में लगातार इजाफा देखा जा रहा है, जिससे इसके दाम भी तेजी से बढ़े हैं। जानकारी के अनुसार, पहले जहां साधारण कोयला 600 रुपये प्रति मन मिल रहा था, वहीं अब इसकी कीमत 700 से 750 रुपये प्रति मन तक पहुंच गई है। खुले बाजार में पांच किलो कोयला 100 रुपये तक बिक रहा है। मांग बढ़ने के साथ ही अवैध कारोबारियों ने इसका फायदा उठाते हुए तस्करी तेज कर दी है।रात के अंधेरे में अलग-अलग मार्गों से स...