लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- एलपीजी गैस का संकट कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रशासनिक अधिकारी भले ही गैस संकट से इनकार कर रहे हों, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। शहर की गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें रोजाना देखी जा रही हैं, जो सुबह से ही लग जाती हैं और देर शाम तक बनी रहती हैं। गैस सिलेंडर की समय पर आपूर्ति न होने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों को खाली सिलेंडर लेकर घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, फिर भी उन्हें गैस मिलने की कोई निश्चितता नहीं रहती। सबसे ज्यादा परेशानी कमर्शियल उपभोक्ताओं को हो रही है। होटल, ढाबा और छोटे रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि गैस की सप्लाई न होने से काम ठप हो रहा है। कई जगहों पर वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ रहे हैं, जिससे लागत भी बढ़ रही है।गैस का स...