मिर्जापुर, अप्रैल 5 -- मिर्जापुर। रसोई गैस की कमी के कारण जिन घरों में बेटी-बेटों की शादी-विवाह है उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की बुकिंग न शुरू किए जाने के कारण ऐसे लोगों को ब्लैक में सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। इससे लोगों की जेब हल्की हो रही है। वहीं ब्लैक में दो से ढाई हजार रुपये में गैस सिलेंडर बिक रहा है, जिससे शादी करने वाले परिवारों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ जा रहा है। ईरान और अमेरिका में युद्ध के बाद शुरू हुई गैस सिलेंडरों की दिक्कत अब शादी-विवाह करने वाले व्यक्तियों के लिए भारी साबित हो रही है। आगामी पंद्रह अप्रैल के बाद शादी-विवाह का मुहूर्त शुरू हो जाएगा। जिन घरों में बेटे-बेटियों की शादी की तिथि तय हो गयी है उन्हें अब गैस सिलेंडर का जुगाड़ करने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। व्यावसायिक गैस स...