हजारीबाग, मार्च 16 -- हजारीबाग। वरीय संवाददाता रसोई गैस की आपूर्ति की अनिश्चितता बढ़ती कीमत और समय-समय पर आपूर्ति में होने वाली परेशानी के कारण अब शहर में लोग वैकल्पिक व्यवस्था की ओर रुख कर रहे हैं।कई परिवारों ने रसोई में सोलर सिस्टम, इंडक्शन चूल्हा और इंफ्रा रेड प्लेट का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। इससे गैस सिलेंडर पर निर्भरता धीरे-धीरे कम हो रही है और रसोई का काम भी पहले की तुलना में आसान हो रहा है। हजारीबाग ओल्ड चेक पोस्ट के निकट रहने वाले महिला कालेज के शिक्षक मनीष श्रीवास्तव अपने आवास में सोलर सिस्टम से खाना बना रहे हैं। वह कहते हैं कि इससे गैस पर निर्भरता कम हुई है। उन्होंने अपने घर की छतों पर सोलर पैनल लगवाए हैं, जिनसे उत्पन्न बिजली से इंडक्शन और इंफ्रा रेड प्लेट चलाकर खाना बनाया जा रहा है। इससे गैस सिलेंडर पर निर्भरता को खत्म करने क...