भदोही, अप्रैल 14 -- भदोही, संवाददाता। अमेरिका-इजरायल युद्ध फिलहाल सीजफायर होने से रुका हुआ है लेकिन गैस सिलेंडर की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। लगन में कमर्शियल गैस सिलेंडर के अभाव होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गैस सिलेंडर का संकट बढ़ा तो लकड़ी और कोयले के दाम में भी इजाफा हो गया है। ऐसे में जिन घरों में शादी पड़ी है उनके सामने ईंधन की विकट समस्या खड़ी हो गई है। गैस सिलेंडर, लकड़ी, कोयला संग खाद्य पदार्थ के दाम बढ़ गए हैं। जिलापूर्ति अधिकारी सुनील कुमार के मुताबिक केवाईसी के 48 घंटे बाद गैस सिलेंडर की बुकिंग हो रही है। एक सप्ताह में गैस सिलेंडर भी उपभोक्ताओं को मिल रहा है। हालांकि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी बनी हुई है। वहीं, उपभोक्ताओं की माने तो कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति न होने से शादी के सीजन में खाना कैसे बनाए इसको लेकर व...