लखीमपुरखीरी, मार्च 28 -- जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत लगातार बनी हुई है और आम लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सुबह होते ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। लोग घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद भी समय पर सिलेंडर नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं। कई लोग तो पूरे दिन इंतजार करने के बाद मायूस होकर घर लौटने को मजबूर हो रहे हैं। गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़ के बीच अव्यवस्था का आलम देखने को मिल रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि सिलेंडर की आपूर्ति पर्याप्त नहीं हो पा रही है, जिससे हर दिन सीमित संख्या में ही वितरण किया जा रहा है। वहीं कई उपभोक्ताओं को यह भी पता चला कि उनकी केवाईसी पूरी नहीं है, जिसके कारण उन्हें सिलेंडर मिलने में दिक्कत हो रही है। ऐसे लोग अब जरूरी दस्तावेज पूरे कराने के लिए अलग से परेशान हो रहे ...