बाराबंकी, दिसम्बर 13 -- बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरुहा मजरे अहमदपुर में शनिवार देर शाम खाना बनाते समय गैस सिलेंडर का पाइप अचानक निकल गया। जिससे घर में आग लग गई। आग़ की चपेट में आकर दो महिलाओं समेत तीन लोग झूलस गए। परिजनों और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरुहा मजरे अहमदपुर निवासी शंकर के घर में शनिवार की देर शाम खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान गैस चूल्हे में लगी पाइप निकल गई जिससे रसोई घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग बुझाने के प्रयास में विनय (19) पुत्र राम शंकर, शोभावती ,(45) पत्नी रामशंकर व मन्नो देवी (22) पत्नी पुष्पेंद्र आग़ की चपेट में आकर झुलस गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बचाया। सूचना मिलने पर अहमदपुर चौकी पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.