सुपौल, मार्च 21 -- सरायगढ़, निज संवाददाता भपटियाही थाना पुलिस ने एसडीएम के निर्देश के आलोक में सरायगढ़ पंचायत के वार्ड 10 मे अवैध रूप से गैस सिलेंडर कालाबाजारी करने को लेकर दो दुकानदारों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। उक्त जानकारी भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। बताया जाता है कि 8 मार्च को सरायगढ़ में अवैध रूप से बेच रहे गैस सिलेंडर दुकानो में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और भपटियाही थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई थी। जिसमें सरायगढ़ पंचायत के वार्ड 10 निवासी सुमन कुमार मेहता और संतोष कुमार मेहता के दुकान से भरा हुआ और खाली गैस सिलेंडर बरामद हुआ था। जिसको लेकर एसडीएम ने गैस सिलेंडर रखने को लेकर दोनों दुकानदारों को लिखित रूप से साक्ष्य की मांग की गई थी। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने के कारण एसडीएम के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.