चंदौली, मार्च 17 -- चंदौली, संवाददाता। ईरान-इजराइल और अमेरिका युद्ध से देश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते पैदा हुए गैस सिलेंडर संकट और बिजली व्यवस्था ठीक किए जाने को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर के नेतृत्व में गैस सिलेंडर के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। साथ ही मांगों संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।सपाइयों ने आरोप लगाया कि देश की जनता सरकार की गलत नीतियों के कारण एक बार फिर कतार में नजर आ रही है। आपदा के इस काल में प्रशासन और सरकार एलपीजी सिलेंडर मुहैया कराने में विफल साबित हो रही है। इससे पूरे देश में तनाव की स्थिति है।इस अवसर पर सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाले से गैस निकाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.