पटना, मार्च 19 -- मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने रसोई गैस सिलेंडरों को लेकर सीमावर्ती जिलों में व्यापक अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने इसके लिए सघन छापेमारी करने और अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाने को कहा है। गुरुवार को बिहार में गैस सिलेंडरों के सुचारू वितरण और आपूर्ति शृंखला को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें राज्य के पुलिस महानिदेशक, सभी जिलाधिकारी, सभी पुलिस अधीक्षक और प्रमुख तेल एवं गैस कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्य सचिव ने चेतावनी देते हुए कहा कि अनियमितता मिलने पर त्वरित और कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने आम लोगों से भी गैस की आपूर्ति को लेकर भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील की।बैठक के दौरान खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव अभय सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.