कानपुर, मार्च 10 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। गैस आपूर्ति संकट के बीच प्रशासन ने कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। प्रशासन के मुताबिक जिले में किसी भी तरह से गैस सिलेंडरों का संकट नहीं है। डीएम ने मंगलवार को गैस कंपनियों के अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों ने डीएम को बताया कि जिले में एलपीजी के कुल 11,44,075 सक्रिय उपभोक्ता हैं, जिनमें आईओसीएल के 7,15,814, बीपीसीएल के 2,21,252 और एचपीसीएल के 2,07,009 उपभोक्ता शामिल हैं। सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखी जाए। यदि कोई व्यक्ति घरेलू सिलेंडरों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.