मिर्जापुर, अप्रैल 15 -- हलिया, मिर्जापुर l थाना क्षेत्र के मवयी कला गाँव में बुधवार को सुबह खाना बनाते समय गैस के चूल्हे से आग लग गई l जिससे कच्चा मकान सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। मवयी कला निवासी रामबाबू मौर्य के कच्चे मकान में सुबह गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय अचानक आग लग गया l जब आग लगी उस समय महिला किचन से बाहर थी l किचेन से धुआं उठते देख परिजन हल्ला-गुल्ला मचाते हुए मोटर चला कर बाल्टी के पानी से आग बुझाने का अथक प्रयास किया, लेकिन तब तक कच्चा मकान सहित अनाज, दो बाइक व गृहस्थी का सारा सामान चल कर राख हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...