सहरसा, मार्च 18 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में एलपीजी एवं पेट्रोलियम बदार्थों की आपूर्ति में उत्पन्न व्यवधान के समाधान को लेकर जिलास्तर पर 24X7 के तर्ज पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। मुख्य सचिव के साथ हुई समीक्षा बैठक के बाद डीएम ने निर्देश जारी करते जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार को नोडल पदाधिकारी मनोनीत किया है। नोडल पदाधिकारी प्रत्येक दिन वितरक के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और एलपीजी व पेट्रोलियम प्रदार्थो पर नजर रखेंगे। डीएम ने जारी आदेश में कहा कि मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य में एलपीजी एवं पेट्रोलियम बदार्थों की आपूर्ति में उत्पन्न व्यवधान के समाधान के संबंध में बैठक हुई। बैठक में जिलास्तर पर 24X7 के तर्ज पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना करने, प्रत्येक गैस आपूर्तिकर्ता के ...