हाथरस, मार्च 19 -- हाथर। गैस के संकट से चैत्रीय नवरात्रि और ईद को लेकर कारोबारियों की टेंशन बढ़ गई है। व्यवसायिक सिलेंडर की आपूर्ति तो सुचारू हो नहीं सकी है, घरेलू भी नहीं मिल पा रहा है। सिलेंडर नहीं मिल पाने से मिठाई की दुकानों पर ईद को लेकर वैराइटी भी सीमित कर दी गई हैं। उधर, नवरात्रि में भी प्रसादी व भंडारे की बुकिंग एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी आड़े आ रही है। 19 मार्च यानि आज से नवरात्र प्रारंभ का श्रीगणेश हो जाएगा। वहीं 20 या 21 मार्च को ईद मनाई जा सकती है। दोनों पर्वों को लेकर बाजार में खूब रौनक है। रौनक के बीच कारोबारियों में टेंशन भी है। दरअसल अधिकतर बड़े मिष्ठान कारोबारियों के यहां व्यवसायिक सिलेंडरों का स्टॉक खत्म हो चुका है। वह वैकल्पिक संसाधनों से काम चला रहे हैं। मिठाई कारोबारी वीरेश पाठक बताते हैं कि अन्य मिठाईयों की तुलना में ...