मोतिहारी, मार्च 30 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। गैस संकट से निपटने के लिए सरकार ने पूर्वी चंपारण जिले के लिए 2 लाख 55 हजार 698 लीटर केरोसिन का आवंटन किया है। विगत तीन साल बाद केरोसिन को आवंटित किया गया है। वर्ष 2022 के बाद से केरोसिन का वितरण बंद था। जन वितरण प्रणाली दुकान या अन्य माध्यम से होगा वितरण : केरोसिन का वितरण जन वितरण प्रणाली दुकान या अन्य माध्यम से उपभोक्ताओं के बीच किया जाएगा। इस संबंध में सरकार के आदेश की प्रतीक्षा है।2 लीटर प्रति परिवार वितरित होगा केरोसिन : केरोसिन का वितरण प्रति परिवार मासिक 2 लीटर किया जाएगा। इसमें ग्रामीण क्षेत्र को अधिक प्राथमिकता देनी है। शहरी क्षेत्र के झुग्गी झोपड़ी, छात्रावास,रैन बसेरा,दलित बस्ती में ठेला वेंडर के माध्यम से वितरित किया जाएगा। इसके लिए 94 ठेला वेंडरों को 80-80 लीटर केरोसिन मा...