मिर्जापुर, अप्रैल 9 -- मिर्जापुर, संवाददाता। ईरान और अमेरिका में युद्ध से शुरू हुई गैस सिलेंडर की समस्या से गांव की चाय की दुकानों पर सन्नाटा पसर गया है। गैस सिलेंडरों की कमी का असर अब ग्रामीण बाजारों पर साफ दिखने लगा है। चाय व समोसा बेंचने वाले दुकानदार बेरोजगार हो गए है। दुकानदारों का कहना है कि यदि शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गयी तो बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो जाएगें। व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की बुकिंग बंद होने से जिले के ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में स्थित चाय-नास्ते की दुकानों पर बुरा असर पड़ा है। बीते महीने भर से अधिक दिनों से शुरू हुए गैस सिलेंडर के संकट से चाय-नास्ते की दुकानें एक-एक कर बंद हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र में कोयला और लकड़ी आसानी से नहीं मिल पा रहा है। खासकर कोयला के लिए दुकानदारों को जिला मुख्यालय की दुकानों ...