शाहजहांपुर, मार्च 15 -- शहर में महज दस रुपये में गरीबों को भरपेट भोजन कराने वाली 'परी आपकी रसोई' पिछले तीन दिनों से बंद है। रसोई संचालक विनय अग्रवाल के अनुसार गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होने से भोजन बनाना संभव नहीं हो पा रहा है। इसका सीधा असर उन लोगों पर पड़ा है जो रोजाना यहां सस्ते भोजन पर निर्भर रहते थे। हनुमत धाम और मेडिकल कॉलेज परिसर में चल रही इस रसोई में प्रतिदिन एक हजार से अधिक लोग भोजन करते थे। बताया गया कि सिलेंडर खत्म होने के बाद कर्मचारियों ने अस्थायी रूप से बंद होने का बैनर लगा दिया था। सूत्रों के अनुसार बाद में प्रशासन ने तत्काल बैनर हटवाकर गैस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, लेकिन शनिवार रात तक सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो सकी। रसोई बंद होने से कई जरूरतमंद लोगों को सस्ते भोजन की सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.