शाहजहांपुर, अप्रैल 1 -- शाहजहांपुर। गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच बाजार में डीजल भट्ठी की मांग तेजी से बढ़ रही है। छोटे होटल, रेस्टोरेंट और ठेले-खोमचे संचालक इसे गैस के विकल्प के रूप में अपना रहे हैं। दुकानदार ने बताया कि हाल ही में बिक्री के लिए मंगाई गई डीजल भट्टियों में से अब तक चार बिक चुकी हैं और लगातार मांग आ रही है। गैस न मिलने की समस्या से जूझ रहे कारोबारियों के लिए यह सस्ता और उपलब्ध विकल्प बन रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...