शामली, मई 5 -- शामली। रसोई गैस की कमी, आपूर्ति बाधा, लंबी वेटिंग और कालाबाजारी जैसी समस्याओं को लेकर आजाद अधिकार सेना पार्टी ने तहसील परिसर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलापूर्ति अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश महासचिव विनोद कुमार गौत्रा ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देशभर में रसोई गैस को लेकर गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। गैस की भारी कमी, आपूर्ति में बाधा, लंबी प्रतीक्षा सूची और कालाबाजारी के कारण आम नागरिकों में असुरक्षा और पैनिक की स्थिति बनी हुई है। साथ ही कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि भी चिंता का विषय है। यह भी पढ़ें- गैस किल्लत से बढ़ी परेशानी, एजेंसियों पर लंबी कतारें बताया गया कि मई 2026 में 19 किलोग...