हाजीपुर, अप्रैल 8 -- हाजीपुर। सं.सू. खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर अब हाजीपुर में भी देखने को मिल रहा है। एक ओर देशभर में रसोई गैस की भारी किल्लत है। वहीं दूसरी ओर एक सप्ताह बाद शुरू होने वाले लग्न के मौसम ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शादी-ब्याह जैसे कार्यक्रमों को टालना संभव नहीं होने के कारण लोग वैकल्पिक व्यवस्था अपनाने को मजबूर हैं। गैस की अनुपलब्धता और बढ़ती कीमतों के कारण अब शादियों में खाना बनाने के लिए कोयले का सहारा लिया जा रहा है। पहले जहां बड़े आयोजनों में गैस सिलेंडर का उपयोग होता था, वहीं अब हलवाई कोयले पर ही भोजन तैयार कर रहे हैं। पोखरा मोहल्ला स्थित एक विवाह भवन के संचालक राजेश कुमार ने बताया कि बुकिंग पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ा है। विवाह भवन की बुकिंग पहले की तरह ही हो रही है और किराए में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की ...