मुंगेर, मार्च 18 -- मुंगेर, एक संवाददाता। देश में तेल एवं गैस संकट के बीच मुंगेर में भी गैस को लेकर अफरा-तफरी का माहौल है। हालांकि, फिलहाल शहर के होटल एवं रेस्टोरेंट व्यवसाय पर तत्काल कोई बड़ा असर नहीं दिख रहा है, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में स्थिति गंभीर हो सकती है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई भले ही बंद हो चुकी है, लेकिन कई होटल एवं रेस्टोरेंट पहले से पाइप्ड नेचुरल गैस से जुड़े हुए हैं। वहीं, संकट के बीच कुछ नए प्रतिष्ठान भी पीएनजी कनेक्शन ले रहे हैं, जिससे उन्हें फिलहाल राहत मिल रही है।जुगाड़ से चल रहा कामकाज:वहीं, जिन होटल-रेस्टोरेंट के पास पीएनजी सुविधा नहीं है, वे पुराने बचे सिलेंडरों और इधर-उधर से जुगाड़ किये गये सिलेंडरों के साथ-साथ कोयला जैसे ईंधन के अन्य साधनों का सहारा लेकर अपने व्यवसाय को जारी रखे हुए हैं। इस कारण अभी तक कर...