हमीरपुर, अप्रैल 2 -- हमीरपुर, संवाददाता। कुकिंग गैस को लेकर चल रहे संकट के बीच पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) से हमीरपुर और भरुआ सुमेरपुर को कवर करने की कोशिशें एक बार फिर से तेजी से शुरू हुई। कल डीएम की मौजूदगी में आयोजित हुई एक बैठक में जनपद में पीएनजी को लेकर संबंधित कंपनी के जिम्मेदार लोगों के पेंच कसे गए। नगर पालिका ने भी कंपनी को शर्तों के साथ एनओसी दे दी है। अब जल्द ही शहर के पीएनजी कनेक्शनधारकों को पाइप लाइन से गैस मिलने की दिशा में काम शुरू हुआ है। उधर, भरुआ सुमेरपुर स्थित फैक्ट्री एरिया की फैक्ट्रियों की कैंटीन को भी पाइप लाइन से गैस मुहैया कराई जाएगी। बता दें कि शहर में करीब तीन साल पूर्व पीएनजी की पाइप लाइनें बिछनी शुरू हुई थी। इस काम को आईजीएल कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। शहर में 1600 से अधिक घरों में कनेक्शन भी दिए गए हैं, मगर ...