वाराणसी, मार्च 15 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। गैस सिलेंडर की कमी का खासा असर रेलवे और आईआरसीटीसी की खानपान व्यवस्था पर पड़ा है। रेल यात्रियों को उनकी जरूरत के आइटम नहीं मिल पा रहे हैं। स्थिति यह है कि वाराणसी जंक्शन (कैंट), बनारस और वाराणसी सिटी स्थित फूड स्टालों, एग्जीक्यूटिव लाउंज और रेल कोच रेस्टोरेंट में मेन्यू में कटौती कर दी गई है। इस समय ज्यादा समय में तैयार होने वाले खाद्य पदार्थों के बनाने पर पूरी तरह से 'ब्रेक' लग गया है। खासकर चाउमिन, मंचूरियन, वेज नूडल्स, हक्का नूडल्स, पाव भाजी, छोला-भटूरा आदि रेलयात्रियों को नहीं मिल रहे हैं। संचालकों के मुताबिक मेन्यू में कटौती वजह से उन्हें 30 से 40 फीसदी का नुकसान हो रहा है।तीनों स्टेशनों पर रेलवे और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) फूड स्टाल, फूड प्लाजा, रेल कोच ...