गैस व महंगाई को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
हाथरस, मार्च 26 -- हाथरस। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कासगंज कोऑर्डिनेटर चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में बुधवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। वहां उन्होंने जनसमस्याओं को लेकर धरना देते हुए दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। धरना को संबोधित करते हुए चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि आम जनता बढ़ती महंगाई, रसोई गैस की किल्लत एवं लगातार बढ़ती कीमतों से जूझ रही है। गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए लोगों को लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। साथ ही डीजल के बढ़ते दामों के कारण खाद्य सामग्री महंगी होती जा रही है। ज्ञापन में स्मार्ट मीटर व्यवस्था के नाम पर उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों, बदहाल विद्युत व्यवस्था, झूलती हाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.