हजारीबाग, अप्रैल 8 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । जिले में गहराते एलपीजी सिलेंडर की किल्लत को लेकर डीसी शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर जिले के विभिन्न गैस वितरक एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ सदर एसडीओ आदित्य पांडेय की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव भी उपस्थित थे।बैठक के दौरान एसडीओ ने सभी गैस एजेंसियों को गैस सिलेंडर वितरण में पूर्ण पारदर्शिता बरतने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी परिस्थिति में गैस की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा इस तरह की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से उन छात्रों की सुविधा पर जोर दिया जो हजारीबाग में हॉस्टल अथवा लॉज में रहकर अध्ययन कर रहे हैं। ऐसे छात्रों को शिक्षण संस्थान के पहचान पत्र के आधार ...