जमुई, मई 8 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता जिले में आम जनजीवन से जुड़ी अनिवार्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्री नवीन की अध्यक्षता में तेल एवं प्राकृतिक गैस की उपलब्धता को लेकर एक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिला पदाधिकारी ने जिले के पेट्रोल पंपों और रसोई गैस वितरण प्रणाली की वर्तमान स्थिति का बारीकी से विश्लेषण किया। उन्होंने तेल विपणन कंपनियों के अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि ईंधन की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की तकनीकी या व्यावहारिक बाधा को तत्काल दूर किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी स्तर पर असुविधा का सामना न करना पड़े।इस बैठक में विमर्श के दौरान जिला पदाधिकारी ने आगामी वैवाहिक और सामाजिक आयोजनों के मौसम पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि वैवाहिक उत्सवों के समय जिले में घरेलू और वाणिज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.