गंगापार, अप्रैल 5 -- मौसम नम होने के बावजूद आग की घटनाएं आए दिन हो रही है। दोपहर दो बजे के लगभग मेजा के छतवा में स्थित एक चाय की दुकान में आग लग गई, गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग में दुकानदार को भारी नुकसान हुआ। चीख पुकार व दुकान से धुआं उठता देख पास पड़ोस से पहुंचे लोगों ने जान जोखिम में डाल पानी की बोतलें सहित कुछ सामान निकाल लिया, जबकि आग की चपेट में आने से दुकान का अन्य सामान जलकर राख हो गया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने पानी डाल कर आग पर नियंत्रण कर लिया। जानकारी पर हल्का लेखपाल घटना स्थल पर पहुंच गए, जले कीमती सामान की सूची बनाकर एसडीएम सहित अन्य उच्चाधिकारियों को भेज दिया। छतवा गांव निवासी मथुरा प्रसाद निषाद टेसहिया सिरसा मार्ग पर चाय नाश्ते की दुका खोल रखा है। दोपहर दो बजे के लगभग वह गैस चूल्हे पर समोसा बना रहे थे, इसी बीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.