अलवर, अप्रैल 30 -- अलवर जिले के भिवाड़ी क्षेत्र के सांथलका गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक घर में गैस रिसाव के चलते सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि पूरे घर में आग फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय घर के भीतर मौजूद परिवार के सात सदस्य इसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए।गैस लीक के कारण फटा था सिलेंडर इस घटना में झुलसे लोगों में नाम नैम सिंह (40 वर्ष), ममता (35 वर्ष), काजल (17 वर्ष), किशनवती (15 वर्ष), पंकज (7 वर्ष), छगन (4 वर्ष) और वीरेश (40 वर्ष) शामिल हैं। धमाके के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है ...