पौड़ी, नवम्बर 1 -- जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान हाल के वर्षों में तकनीकी शिक्षा पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें संस्थान की 28 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में गैस लीक डिटेक्शन सिस्टम प्रोजेक्ट पहले स्थान पर रहा। संस्थान में 3 नवंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को संस्थान में तकनीकी शिक्षा पर प्रतियोगिता का उद्घाटन निदेशक प्रो. वीके बंगा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसमें छात्रों, शिक्षकों व संस्थान प्रशासन का सामूहिक योगदान है। इस दौरान हाल के वर्षों में तकनीकी शिक्षा पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत...