उन्नाव, अप्रैल 13 -- नवाबगंज, संवाददाता। कस्बा की एक बिरयानी शॉप में रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब खाना बनाते समय सिलेंडर के पाइप से अचानक गैस लीकेज होने के बाद आग भड़क उठी। आग की चपेट में आकर दुकान पर काम कर रहे तीन कर्मी झुलस गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार दोपहर करीब एक बजे कर्मचारी से बिरयानी तैयार की जा रही थी। तभी सिलेंडर के पाइप से गैस रिसाव शुरू हो गया और कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की तेज लपटों ने पास में मौजूद कर्मियों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में मो. जुनैद पुत्र हनीफ, मो. अली पुत्र शकील तथा रेहान पुत्र आसिफ निवासी थाना टांडा, जिला रामपुर झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य करते ...