हरदोई, अप्रैल 10 -- हरदोई। संडीला के इंडस्ट्रियल एरिया में 15 साल पहले हुए गैस रिसाव के चलते हुई पांच मौतों और अनेक घायलों से संबंधित अपराध में आरोप पत्र प्राप्त होने के बाद मुकदमे में वाद विचारण के बाद अपर सत्र न्यायाधीश कुसुम लता ने फैक्ट्री मालिक अमित कुमार श्रीवास्तव को सात लाख से अधिक अर्थदंड के साथ सात साल की सजा सुनाई। ग्राम बहुती मजरा दलेरुपर निवासी भैरव प्रसाद ने 29 जनवरी 2011 को थाना संडीला पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा कि उसका बेटा शैलेंद्र कुमार रामा ईंट उद्योग इंडस्ट्रियल एरिया संडीला में नौकरी करता है। वहीं परिवार के साथ रहता है। रामा ईंट उद्योग के पास ही अमित हाइड्रोकेमिकल इंडिया लिमिटेड फैक्ट्री में रासायनिक उत्पादों का निर्माण होता है। इसके मालिक लखनऊ निवासी बीएन लाल एवं अमित कुमार श्रीवास्तव हैं, जहां पर उसी रात में...