रुद्रपुर, अप्रैल 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में आग लगने से तीन महिलाएं और एक तीन वर्षीय बालिका झुलस गई। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के चामुंडा मंदिर के पास शिवनगर स्थित वार्ड-8 में अरुण कुमार के मकान में राम आसरे पुत्र सेवक राम निवासी बीसलपुर जिला पीलीभीत अपने परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। बुधवार को गैस रिसाव के चलते सिलेंडर में आग लग गई, जो पास में जल रहे गैस चूल्हे से और भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई । शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। आग से 55 वर्षीय देवकी देवी पत्नी रामभरोसे, 21...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.