बलिया, अगस्त 17 -- बैरिया। इलाके के प्रसाद छपरा गांव में रविवार को गैस रिसाव से लगी आग में मां-बेटी झुलस गयीं। दोनों का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि राजेंद्र प्रसाद की पत्नी 45 वर्षीय राजकुमारी देवी और बेटी 22 वर्षीय निधि घर में कुछ पका रही थीं। इसी बीच किसी प्रकार गैस रिसाव से आग लग गयी। लोग जब तक कुछ समझ पाते आग की जद में आकर मां-बेटी गंभीर रुप से झुलस गयीं। इसके बाद गांव-घर के लोग दोनों को लेकर जिला अस्पताल चले गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...