गया, मार्च 18 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र के डिहुरी गांव में बुधवार की शाम को एक झोपड़ी नुमा होटल में गैस लीकेज होने से अचानक आग गई जिसमें मां-बेटी झुलस गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए फतेहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को गया रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि डिहुरी गांव स्थित एक छोटे होटल में ममता देवी समोसा तल रही थीं। इसी दौरान रसोई गैस में रिसाव होने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वहां मौजूद ममता देवी एवं उनकी बेटी स्वीटी कुमारी इसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटों से दोनों के हाथ और चेहरे बुरी तरह झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.