गैस रिसाव व भू-धंसान के खतरे के आकलन की प्रक्रिया तेज
धनबाद, मई 26 -- भू-धंसान प्रभावित धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क से सटे ओल्ड जीएम बंगला क्षेत्र में बीसीसीएल ने एक बार फिर संभावित गैस रिसाव एवं खतरे के आकलन को लेकर जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। वैज्ञानिक संस्था पीएमआरसी के निर्देश पर बीसीसीएल के पीबी एरिया प्रबंधन द्वारा बंद भूमिगत कोयला खदान ईबी सेक्शन केंदुआडीह की 13 नंबर सीम के कनेक्टिंग प्वाइंट पर बोर होल की प्रक्रिया शुरू की गई। मौके पर पीबी एरिया के जीएम जीसी साहा एवं केंदुआडीह के पीओ एन. राय मौजूद थे। जीएम जीसी साहा ने बताया कि भू-धंसान क्षेत्र में संभावित खतरे का विस्तृत आकलन करने के लिए बोर होल किया जा रहा है। करीब 175 फीट गहराई तक ड्रिलिंग किए जाने के बाद सतह पर लगभग 20 फीट ऊंचे पाइप के माध्यम से गैस निकालने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि भू-धंसान स्थल पर अभी भी खतरा पूरी तरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.