रुद्रपुर, अप्रैल 2 -- रुद्रपुर। क्षेत्र में गैस रिसाव से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से गुरुवार को थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों को गैस रिसाव से बचाव के बारे में बताया। थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर टीम ने चामुंडा मंदिर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में जागरूक कार्यक्रम का आयोजित किया। अभियान में स्थानीय लोगों को गैस रिसाव की पहचान, सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग, संभावित दुर्घटनाओं, विशेषकर आग लगने से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही आपात स्थिति में तुरंत उठाए जाने वाले जरूरी कदमों के बारे में भी बताया गया। उन्होंने ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...