गोपालगंज, मार्च 13 -- सिधवलिया। सिधवलिया प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार बनाने के लिए रसोई गैस की राशि तीन माह तक उपलब्ध नहीं होने से सेविकाओं को परेशानी हो रही है। राशि के अभाव में कई केंद्रों की सेविकाओं को अपने स्तर पर लकड़ी या गैस सिलेंडर की व्यवस्था कर बच्चों के लिए पोषाहार तैयार करना पड़ रहा है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। इस संबंध में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संगीता कुमारी ने बताया कि पूर्व में तत्कालीन सीडीपीओ और प्रखंड विकास पदाधिकारी के स्थानांतरण के कारण दोनों अधिकारियों का आईडी समय पर एक्टिवेट नहीं हो पाया था। इसी वजह से आवंटन मिलने के बावजूद आंगनबाड़ी केंद्रों को गैस सिलेंडर खरीदने की राशि जारी नहीं हो सकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.