देवरिया, अप्रैल 2 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। व्यवसायिक गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाये जाने के खिलाफ सपा ने बुधवार को विजय रावत के नेतृत्व में तहसील रोड पर प्रदर्शन किया। कहा कि कीमत बढ़ने से महंगाई बढ़ेगी। सरकार को जनहित में इसे तत्काल वापस लेना चाहिए। इस दौरान संजय सिंह, राहुल तिवारी, सन्नी मिश्र, अख़्तर आलम, विकास कुमार, दिनेश यादव, विवेक पटेल, राजू मिश्र, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...