लातेहार, मई 7 -- लातेहार, प्रतिनिधि। गैस मूल्य में वृद्धि के खिलाफ झामुमो का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन समाहरणालय परिसर में गुरूवार को किया गया। अध्यक्षता झामुमो जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव ने की। धरना का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा एलपीजी गैस की कीमतों में वृद्धि और बढ़ती महंगाई के विरोध में आवाज उठाना था। यह भी पढ़ें- महंगाई व कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के खिलाफ झामुमो का धरनाधरना का उद्देश्य धरना को संबोधित करते हुए बुद्धेश्वर उरांव ने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जनता पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं लेती है तो झामुमो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन जारी रखेगा। यह भी पढ़ें- बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर में वृद्धि को लेकर झामुमो का धरना ...