गैस बुकिंग में ओटीपी न मिलने व देरी से जनता परेशान
उरई, मई 27 -- जालौन। संवाददाता नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी गैस बुकिंग व्यवस्था चरमराने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। गैस बुकिंग के लिए जरूरी ओटीपी समय से न मिलने और सिलेंडर वितरण में अत्यधिक देरी के विरोध में समाजसेवी मुहम्मद अशफाक राईन ने पेट्रोलियम मंत्री को जनहित प्रार्थना पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।नगरवासियों ने कहा कि ऑनलाइन सिस्टम, सर्वर या तकनीकी खामी के चलते एजेंसियों की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। समाजसेवी ने मांग की है कि गैस कंपनियों व अधिकारियों की जांच कर सुधारात्मक कदम उठाए जाएं, ताकि समय से ओटीपी व सिलेंडर मिल सके। लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की भी मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.