बरेली, अप्रैल 6 -- गैस कनेक्शन के भुगतान का मैसेज का फर्जीवाड़ा कर साइबर ठगों ने एपीके फाइल भेज दी, जिसे डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हो गया और खाते से 11.90 लाख रुपये उड़ा लिए गए। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सिटी मालगोदाम के सामने स्थित मोहन इंफ्रा डेवलपर्स के पदाधिकारी सौरभ शर्मा का कहना है कि उनकी फर्म का खाता आईडीबीआई बैंक, सिविल लाइंस में है। 29 मार्च को उनके भाई गौरव शर्मा के मोबाइल पर इंद्रप्रस्थल गैस लिमिटेड के बिल भुगतान का मैसेज आया। उसमें दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर उनके भाई ने कॉल किया तो उसने बिल भुगतान के लिए एक लिंक भेजा। उस लिंक पर उन्होंने जैसे ही क्लिक किया, एक एपीके फाइल उनके मोबाइल में डाउनलोड हो गई और मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद छह बार में उनके बैंक खाते से 11 लाख 90 हजार 921 रुपये निकाल लिए...