नोएडा, अप्रैल 4 -- नोएडा, संवाददाता। गढ़ी चौखंडी गांव में रहने वाले व्यक्ति को ठगों ने गैस का बिल बकाया होने का झांसा देकर एक लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। जालसाजों ने मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सेक्टर-121 स्थित गढ़ी चौखंडी गांव निवासी प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि 16 दिसंबर की शाम 6.30 बजे कथित राहुल अग्रवाल नामक व्यक्ति की कॉल आई। उसने आईजीएल कर्मी होने का दावा किया। साथ ही बिल बकाया होने की बात कहते हुए रात नौ बजे तक गैस कनेक्शन काटने की चेतावनी दी। प्रताप सिंह ने बिल जमा होने की बात कही तो उसने आईजीएल की कॉपी और पुलिस सत्यापन रिपोर्ट भेज दी। इसके बाद दूसरे मोबाइल नंबर से फोन किया और बिल अपडेट कराने को कहा। आरोपी ने उनके मोबाइल फोन पर एपीके फाइल भेजी। ...