गाज़ियाबाद, अप्रैल 30 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। साइबर अपराधियों ने आईजीएल गैस बिल अपडेट करने के नाम पर राजेंद्र नगर निवासी व्यक्ति से छह लाख रुपये ठग लिए। साहिबाबाद के राजेंद्र नगर में रहने वाले सुधीर कुमार ने बताया कि बीते मार्च को दोपहर 3:52 बजे उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सऐप मैसेज आया। इसमें आईजीएल बिल अपडेट नाम की एपीके फाइल भेजी गई थी और उसे डाउनलोड कर अपडेट करने को कहा गया। जैसे ही उन्होंने फाइल खोली तो मोबाइल का नियंत्रण उनके हाथों से चला गया। इसके कुछ ही देर बाद उसी नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को गैस कंपनी से बताते हुए कहा कि यदि तुरंत सात रुपये का भुगतान नहीं किया गया तो गैस पाइपलाइन का संयोजन काट दिया जाएगा। इसके बाद झांसा देकर खाते से रकम निकाल ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.