मेरठ, मई 4 -- उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) की गूगल मीट पर ऑनलाइन बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि गैस कीमतों में वृद्धि के विरोध में सात मई को नगर के प्रमुख चौराहे पर महंगाई का पुतला दहन किया जाएगा। इसके उपरांत डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें गैस के बढ़े हुए दामों को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कॉमर्शियल गैस की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी को लेकर आक्रोश जताया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा कमर्शियल गैस पर की गई लगभग एक हजार रुपये की बढ़ोतरी से छोटे व्यापारियों, होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैटरिंग व्यवसायियों, डेयरी संचालकों एवं ठेला-पटरी पर खाद्य सामग्री बेचने वाले व्यापारियों पर सीधा प्रभाव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.